Type Here to Get Search Results !

Pata Nahi Kis Roop Me Aakar Narayan Mil Jayega Lyrics | Jubin Nautiyal

 Pata Nahi Kis Roop Me Aakar Narayan Mil Jayega Lyrics | Jubin Nautiyal | Bhakti Song


॥ जय श्री हरि 🙏 ॥

अगर आप “Pata Nahi Kis Roop Me Aakar Narayan Mil Jayega Lyrics” ढूंढ रहे हैं, तो आप सही जगह पर हैं। यह एक बेहद भावुक और आध्यात्मिक भक्ति गीत है, जिसे सुनकर मन में शांति और श्रद्धा दोनों जागृत होती हैं।

🎧 इस भजन को आप नीचे दिए गए वीडियो में सुन सकते हैं और साथ में इसके पूरे lyrics पढ़ सकते हैं।

Pata Nahi Kis Roop Me Aakar Narayan Mil Jayega Lyrics | Jubin Nautiyal | Bhakti Song

Details Information
🎵 Song Name Pata Nahi Kis Roop Me Aakar Narayan Mil Jayega
🎤 Singer Jubin Nautiyal
🎼 Music Payal Dev
✍️ Lyrics Manoj Muntashir
🎧 Music Arrangement Aditya Dev
🎚️ Mix & Master ADM Studioz
🏷️ Music Label T-Series

Pata Nahi Kis Roop Me Aakar Narayan Mil Jayega Lyrics

प्रेम प्रभु का बरस रहा है
पी ले अमृत प्यासे
सातो तीरथ तेरे अंदर
बहार किसे तलाशे

कण कण में हरि क्षण क्षण में हरि
मुस्कानो में आणुवन में हरि
मन की आंखे तूने खोली
तो ही दर्शन पाएगा

पता नहीं किस रूप में आकर
नारायण मिल जाएगा
पता नहीं किस रूप में आकर
नारायण मिल जाएगा

नियति भेद नहीं करती
जो लेती है वो देती है
जो बोयेगा वो काटेगा
ये जग करमो की खेती है

यदी कर्म तेरे पावन है सभी
डूबेगी नहीं तेरी नाव कभी
तेरी बाह पकड़ने को
वो भेस बदल के आएगा

पता नहीं किस रूप में आकर
नारायण मिल जाएगा
पता नहीं किस रूप में आकर
नारायण मिल जाएगा

नेकी व्यर्थ नहीं जाती
हरी लेखा जोखा रखते हैं
ओरो को फूल दिए जिसने
उसके भी हाथ महकते हैं

कोई दीप मिले तो बाती बन
तू भी तो किसी का साथी बन
मन को मानसरोवर कर ले
तो ही मोती पाएगा

पता नहीं किस रूप में आकर
नारायण मिल जाएगा
पता नहीं किस रूप में आकर
नारायण मिल जाएगा

कान लगाके बातें सुन ले
सूखे हुए दरख्तों की
लेता है भगवान परीक्षा
सबसे प्यारे भक्तों की

तेरी श्रद्धा सोना है
या बस सोने का पानी है
जो फूल धरे हर डाली पर
विश्वास तो रख उस माली पर

तेरे भाग्य में पत्थर है तो
पत्थर भी खिल जाएगा

पता नहीं किस रूप में आकर
नारायण मिल जाएगा
पता नहीं किस रूप में आकर
नारायण मिल जाएगा

🙏 अगर आपको यह भजन पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें।
🔔 ऐसे ही और bhakti lyrics के लिए जुड़े रहें – Shubh Raatri Bhakti


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.